फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत की बैठक में गृहकर के प्र्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत की बैठक में गृहकर सहित अन्य प्रस्ताव पारित किए
विज्ञापन


चिलकाना। नगर पंचायत की बैठक में वर्ष 2019 में लगाए गए गृहकर को स्वीकृति प्रदान की गई तथा अपशिष्ट प्रबंधन कूड़ा नियंत्रण एवं कस्बे में लगने वाले होर्डिंग आदि पर शुल्क लगाने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए।
शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में हुई बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अकबर कुरैशी ने की। संचालन अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने किया। बैठक में पिछले माह दिसंबर के आय तथा व्यय को स्वीकृति प्रदान की गई। दिसंबर माह में नगर पंचायत को विभिन्न मदों से 23 लाख की आय प्राप्त हुई जबकि निर्माण वेतन आदि पर 19 लाख 20 हजार रुपये खर्च किए गए। बैठक में गृहकर 2019 पर सभी आपत्तियों का निराकरण करने के बाद उसे बोर्ड की बैठक में रखा गया। जहां गृहकर 2019 को स्वीकृत कर लिया गया। बैठक में व्यावसायिक लाइसेंस शुल्क 2019 उपविधि को पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अपशिष्ट प्रबंधन एवं कूड़ा नियंत्रण उपविधि 2019 के अलावा स्पाट फाइन उपविधि 2019 को भी बोर्ड के सम्मुख पेश किया गया। कस्बे में लगाये जाने वाले विज्ञापन बोर्डों पर शुल्क लगाने संबंधी उपविधि को भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में सभी उपविधि तथा प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। बैठक में सभासद राजीव सिंघल, अहसान अहमद, नूर बानो, रीना, कौसर अली, अमजद, वरिष्ठ लिपिक रिफाकत हुसैन, प्रताप सैनी, अशोक, नफीस आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें