छुटमलपुर/बिहारीगढ़/बड़गांव/शाकंभरी (सहारनपुर)। जिले के देहात में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अभियान चला कर स्कूलों में खसरा, रुबेला के टीके बच्चों को लगाए।
छुटमलपुर के दून पब्लिक स्कूल चमारीखेड़ा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खसरा और रुबेला का टीका बच्चों को लगाया। इस मौके पर अभिभावकों से आह्वान किया गया कि वे अपने बच्चों को हर सूरत में टीका लगवाएं। पुंवारका ब्लाक से आई डा मंजू नौटियाल और डा. अनुराधा सैनी ने अपनी टीम के साथ बच्चों का टीकाकरण किया। इस मौके पर चिकित्सकों ने कहा कि जिन बच्चों का टीका छूट गया उनके अभिभावक उन्हें जरूर टीका लगवाएं। इस मौके पर प्रबंधक मोहित बंसल, छवि बंसल, प्रधानाचार्या शशि श्रीवास्तव, अजय धीमान, मीनाक्षी बामनिया, रुपा सैनी आदि का सहयोग रहा।
बिहारीगढ़ में स्थित सेंट मेरी चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में बच्चों के खसरा व रुबेला के टीके लगाए गए। स्कूल के प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को टीके लगाए। बड़गांव में एसडी नेशनल हाई स्कूल जड़ौदा पांडा के बच्चों में खसरा, रुबेला का टीकाकरण अभियान चलाया। प्रधानाचार्य मनोज त्यागी ने बताया कि करीब एक हजार स्कूली छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए। चिकित्सक मुकेश कुमार, कुसुम देवी, सरला देवी, सुषमा, बिंदु , पायल, रविन्द्र, प्रताप सिंह, नवीन वर्मा का सहयोग रहा। शाकंभरी के फतेहपुर कलां स्थित भगवती देवी विद्या मंदिर स्कूल भगवती देवी विद्या मंदिर स्कूल में खसरा और रुबेला टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, एएनएम नीलम एवं संध्या शर्मा, आंगनबाड़ी कर्मी प्रवेश शर्मा, आशा सुनीता देवी, सुरेश सैनी, आजाद सिंह, अरुणा देवी, श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे।