फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए ग्राम विकास अधिकारियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नए ग्राम विकास अधिकारियों का स्वागत किया
विज्ञापन


सहारनपुर। ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से नए ग्राम पंचायत अधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्हें संघ के बारे में जानकारी दी।
दिल्ली रोड स्थित बलियाखेड़ी ब्लॉक में हुए कार्यक्रम में 36 नए ग्राम पंचायत अधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने कहा कि नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती ग्राम पंचायतों में सचिव के पद कराने के लिए प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी ग्राम विकास अधिकारियों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। इसलिए इनकी तैनाती में विलंब उचित नहीं है। प्रांतीय प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर कराने के लिए कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। शासन से शीघ्र ही इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेने की संभावना है। इस दौरान योगेंद्र पुंडीर, संजीव चौधरी, सुभाष बर्मन, अनुराग पटेल, बसंत कुमार, आशीष पुंडीर, सौरभ कुमार, ललित कुमार, अशोक कुमार, रविंद्र कश्यप, वेदपाल, विजय कुमार, मनोज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें