जमीन से अवैध कब्जा मुक्त कराया
छुटमलपुर। आदर्श ग्राम खुशहालीपुर में राजस्व प्रशासन की टीम ने एक फर्म कुशल इंटरनेशनल के कब्जे वाली जमीन सहित कई लोगों के कब्जे से 50 बीघा सरकारी ग्राम समाज की भूमि को मुक्त कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजकुमार राणा, मुकेश त्यागी, निरंजनपाल सिंह, ब्रजभूषण, अरविंद जैन, नरेंद्र कुमार तोमर के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। हल्का लेखपाल निरंजन सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।