पैदल चाल में सलोनी और फरमान ने सबको पछाड़ा
सहारनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच किलोमीटर की पैदल चाल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में महिला और पुरुषों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिला वर्ग में सलोनी और पुरुष वर्ग में फरमान अली ने सबको पछाड़ा।
प्रतियोगिता में 28 महिला और 53 पुरुष धावकों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट बाबूराम सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। महिला वर्ग में सलोनी पहले, फरवा दूसरे, प्रीति चौहान तीसरे, नीशू चौथे, रजनी पाल पांचवें और शिक्षा छठे स्थान पर रही। पुरुषों में फरमन अली ने पहला, प्रवीण कुमार ने दूसरा, अजय कुमार ने तीसरा, अनिकेत ने चौथा, विवेक ने पांचवां और नितिन कुमार ने छठा स्थान हासिल किया। विजेताओं को सिविल डिफैंस के चीफ वार्डेन राजेश जैन के हाथों पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, बाबूराम सैनी, अब्दुल अहद, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रामशरण, प्रवीण कुमार, जयेंद्र कुमार, श्वेतांक, शिवनंदन, प्रतिभा जिंदल, अश्वनी कुमार, बृजेश कुमार, संतोष आनंद, संदीप कश्यप आदि का सहयोग रहा।