फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदित चित्रकारों ने कल्पनाओं को कागज पर उकेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदित चित्रकारों ने कल्पनाओं को कागज पर उकेरा
विज्ञापन

छुटमलपुर। स्वतंत्रता सेनानी बाबू छज्जू सिंह पुंडीर की स्मृति में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 400 छात्र-छात्राओं ने भागेदारी की। निर्णायकों ने तीन वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों की कृतियों को सर्वश्रेष्ठ चयनित किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

एएचपी इंटर कालेज परिसर में बृहस्पतिवार को कालेज प्रबंधक प्रतिनिधि राजकुमार पुंडीर तथा प्रधानाचार्य भूप सिंह ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर आधारित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। निर्णायक मंडल में पूर्व प्रवक्ता शिव कुमार गुप्ता, प्रवक्ता अनुष्का सैनी तथा सहायक अध्यापिका किरण सैनी ने सब जूनियर वर्ग में अलिशा, अंशु, शहबाज आलम, नंदनी, वंशिका रूहेला, जूनियर वर्ग में लाईबा नूर, साक्षी रूहेला, प्रिंस सैनी, साक्षी पुंडीर, उमरा, खुशी, धवन, निधि गौतम, नेहा, लक्ष्मी, सीनियर वर्ग में सिया, निशात प्रवीन, नजमा, अनुप्रिया धीमान, एकता, शगुन चौधरी, मोनिका, आकांक्षा, पद्मश्री, अप्सरा तथा देविका चौहान की कृतियों को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। प्रतियोगिता के संयोजक डा अशोक राय ने सर्वश्रेष्ठ घोषित प्रतिभागियों को बधाई दी। इस दौरान भूपेंद्र सिंह पुंडीर, धर्मेंद्र कुमार, आशुतोष बहादुर, जगमाल सिंह, सुरेंद्र मोहन शर्मा, डा. देवीदत्त शुक्ल, अर्पणा रूहेला, रामेश्वर पालीवाल, इंदिरा राजेश, धर्मेंद्र ग्रेवाल, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें