फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर लगते ही भाजपाईयों में शोक लहर दौड़ गई। भाजपाईयों ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्घांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

चकराता मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपाईयों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार की शाम जैसे ही उनके निधन की खबर पता लगी तो भाजपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, महापौर संजीव वालिया, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, लाज कृृष्ण गांधी, दीनानाथ शर्मा, तेज क्वात्रा, सुरेंद्र शर्मा, मेलाराम पंवार, हरीश मलिक ने वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्घांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। नीरज माहेश्वरी, महेंद्र सचदेवा, किशोर शर्मा, सुपनीत सिंह, मनोज ठाकुर, प्रमपाल कटारिया, प्रवीन छाबड़ा, पुनीत चौहान, वीना बजाज, अवनीत कौर, रेखा रोहिला, रेखा धींगड़ा, महेंद्र सचदेवा, नूतन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें