फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरी वृद्धा की मौत, शनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार की देर शाम एक वृद्ध महिला गंदेवड़ के पास अचानक पूर्वी यमुना नहर में गिर गई। यह देख पास में ही खड़े युवकों ने महिला को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी और महिला को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शनाख्त नहीं हो पाई है। शाम करीब 6:30 बजे गंदेवड़ में 60 वर्षीय महिला पूर्वी यमुना नहर के पुराने पुल से गुजर रही थी। पुल की रेलिंग टूटी होने के कारण महिला अचानक नहर में जा गिरी। यह देखकर पास में खड़े युवकों ने नहर में छलांग लगा दी और काफी दूर पानी में तैरने के बाद महिला को बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बेहट सीएचसी पहुंचाया, जहां मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शनाख्त नहीं हो पाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह का कहना है कि मृतक महिला की शनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें