फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से अधेड़ की सड़क पर गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। बाइक स्लिप होने पर एक अधेड़ की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया के बिना ही शव को अपने साथ ले गए। हादसा शुक्रवार की सुबह 11 बजे मिर्जापुर में धर्म कांटे के पास हुआ। बेहट के मोहल्ला कस्साबान निवासी आम बाग ठेकेदार भोटू कुरैशी (55) मिर्जापुर में फल मंडी में जा रहा था। जैसे ही वह मिर्जापुर में शाहपुर गाड्डा मोड़ से आगे धर्म कांटे के के पास पहुंचा तो सुबह से हो रही बारिश की वजह से हुए कीचड़ में उसकी बाइक स्लिप हो गई। बाइक स्लिप होने से वह सड़क पर नीचे गिर गया और उसका सिर सड़क में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मृतक की जेब से मिले कागजों के आधार पर उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें