फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर नंबर प्लेट लगाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। गांवों में मकान पर नंबर प्लेट के नाम पर अवैध वसूली से ग्रामीणों में रोष है। प्लेट लगाने वाले कर्मचारी ग्रामीणों से मनमानी फीस वसूल कर रहे हैं।
विज्ञापन

विकास खंड साढ़ौली कदीम की पंचायतों में आजकल मकान पर नंबर प्लेट लगाने का कार्य चल रहा है। प्लेट लगाने वाले कर्मचारी ग्रामीणों से तीस से साठ रुपये तक वसूल रहे हैं, जो ग्रामीण शुल्क की रसीद की मांग करते हैं। उन्हीं से केवल तीस रुपये लिए जा रहे है। बाकी से साठ रुपये वसूल किए जा रहे हैं। गांवों की अधिकतर लोग रसीद नहीं मांगते हैं। ऐसे में कर्मचारी मनमाना शुल्क वसूल कर रहे हैं। उधर, बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि ज्यादा शुल्क वसूलने की बात गंभीर है। जांच कर जिला विकास अधिकारी को इस बारे में अवगत कराया जाएगा। उन्हीं के स्तर से उक्त व्यक्ति को मकान पर नंबर प्लेट लगाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें