फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल फेल होने पर खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिग्नल फेल होने पर आधा घंटा बीच फाटक पर खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन

नानौता। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर सिग्नल फेल होने के चलते दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब आधा घंटा बीच फाटक पर खड़ी रही। इसके चलते देवबंद-गंगोह मार्ग दोनों ओर लंबा जाम देखने का मिला।
विज्ञापन

शनिवार अपराह्न 3:22 बजे सहारनपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली 74024 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन जैसे ही नानौता के फाटक संख्या 117 पर पहुंची तो आगे का सिग्नल न मिलने के चलते वहीं रुक गई। इसके बाद प्वाइंट मैन ने रुकी ट्रेन के पास पहुंचकर ड्राइवर को पूरा मामला बताया और अपने साथ ट्रेन को करीब 3:40 बजे आगे के लिए रवाना कराया। इसके बाद रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा एसएनटी टीम को बुलवाकर सिग्नल ठीक करवाया गया। उधर, रेलवे फाटक पर करीब आधा घंटा तक ट्रेन खडे़ रहने से गंगोह-देवबंद मार्ग पर करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम देखने को मिला। इसके चलते वाहनों में बैठे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। रेलवे गेटमैन धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सिग्नल फेल होने के चलते करीब आधा घंटा गाड़ी खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें