फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। 50 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि मृतक के बेटे ने गांव निवासी तीन लोगों पर उसके पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी राहुल पुत्र धीर सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर गांव के ही तीन लोग उसके पिता को कुएं से मोटर निकालने की बात कहते हुए अपने साथ ले गए। आरोप है कि शाम करीब 4 बजे उक्त लोगों में से एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके पिता को चोट लग गई है और वह नानौता अस्पताल में भर्ती है। आरोप है कि जब राहुल अस्पताल पहुंचा तो उसके पिता मृत अवस्था में अस्पताल में पड़े थे। मृतक के बेटे ने उक्त आरोपियों पर उसके पिता के साथ मारपीट करते हुए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जांच करने वाले दरोगा का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच के उपरांत मामला हत्या का प्रतीत नहीं हो रहा है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें