फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण की हत्या कराना चाहता है जेल प्रशासन - विनय रतन

विज्ञापन
विज्ञापन
रावण की हत्या कराना चाहता है जेल प्रशासन : विनय रतन
विज्ञापन

सहारनपुर। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने कहा है कि जेल प्रशासन भीम आर्मी के संरक्षक चंद्रशेखर उर्फ रावण की हत्या कराना चाहता है। बीमार होने के कारण उसका उपचार भी नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने शाम को पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जेल में रावण पर हमले की आशंका के बावजूद बैरक के बाहर लगाई सुरक्षा हटा ली गई है। रावण पर जेल में पहले ही जानलेवा हमला हो चुका है। यही नहीं रावण काफी समय से बीमार है, लेकिन जेल प्रशासन उपचार नहीं करा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन रावण को दूर किसी जेल में शिफ्ट कराने की साजिश कर रहा है। ऐसा हुआ तो भीम आर्मी बर्दाश्त नहीं करेगी। रावण जेल में पूरी तरह से शांत है। कोई ऐसा काम रावण ने नहीं किया जिससे उन्हें कहीं और शिफ्ट किया जा सके। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन का रवैय्या बहुत की खराब है। बंदियों के खाने की व्यवस्था ठीक नहीं है। जो खाना दिया जा रहा है वह खाने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि रमजान में अन्य जेलों में बंदियों के लिए रोजा इफ्तार कराया जा रहा है, लेकिन सहारनपुर जेल में रोजेदारों के सही खाने की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें