फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की नंदपुरी कॉलोनी में खेलते समय लापता हुए चार वर्षीय बच्चे का शव शुक्रवार की देर रात पानी से भरे एक गड्ढे से बरामद हुआ है। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे लेबर कॉलोनी के पीछे नंदपुरी कॉलोनी के कुछ बच्चे मोहल्ले में ही खेल रहे थे। उनमें शामिल सोनू का चार वर्षीय पुत्र अचानक खेलते हुए लापता हो गया। परिजन और मोहल्ले के लोग उसे ढूंढते रहे। रात करीब 10 बजे बच्चे का शव कॉलोनी में ही पानी से लबालब भरे एक गड्ढे में मिला। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों में जगह-जगह हो रहे गड्ढे और उनमें पानी भरा होने से काफी रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि जगह-जगह पानी से लबालब भरे गहरे गड्ढे हैं। जिनसे यह हादसा हुआ है। निगम और प्रशासन इन्हें भरने की ओर ध्यान नहीं देता। जिसके कारण एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें