बेहट (सहारनपुर)। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान एनआईओएस द्वारा खंड संसाधन केंद्र बेहट पर चलाए जा रहे प्रशिक्षण के बीच कार्यशाला कक्षाओं के दौरान पड़ने वाली भ्रमण कक्षा के अंतर्गत प्रशिक्षु शिक्षकों का एक टूर रविवार को इंदिरा गांधी अनुसंधान संस्थान देहरादून के लिए रवाना हुआ।
शिक्षकों का यह टूर कार्यक्रम संयोजक संजय कुमार, सह संयोजक पवन कुमार, संदर्भ दाता अमित कुमार एवं सफल दीप के नेतृत्व में सुबह देहरादून स्थित इंदिरा गांधी अनुसंधान संस्थान के लिए रवाना हुआ, जहां पहुंचने पर सभी प्रशिक्षु शिक्षकों ने संस्थान में मौजूद सभी संग्रहालयों में रखे हुए प्राचीन वर्षों के भाग, वनों से प्राप्त होने वाली लकड़ी, जड़ी-बूटी, तेल, लकड़ी के रुओ से प्राप्त होने वाले तरह-तरह के गोंद आदि को निहारते हुए ज्ञान अर्जित किया। इस अवसर पर संदर्भदाता अमित कुमार ने संग्रहालयों में रखी हुई सभी लकड़ी की चीजों के बारे में विस्तार से बताया। एफआरआई भ्रमण के बाद सभी प्रशिक्षु शिक्षकों ने भोजन के पश्चात सहस्त्रधारा का रुख किया। रास्ते में देहरादून से सहस्त्रधारा की पहाड़ियों के खूबसूरत नजारों को बहुत से शिक्षकों ने अपने कैमरों में कैद करते हुए सफर का आनंद लिया। देर शाम शिक्षकों का यह टूर पहाड़ी रास्तों से होते हुए देर रात सहारनपुर पहुंचा। इस दौरान वसीम अहमद, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, सैय्यद फैयाज अली, मसरूर अहमद, कौसर अली, कुलदीप कुमार, अतुल भटनागर, स्वाति, ज्योति, फरीदा, शादमा, सैय्यद कुर्बान, तनवीर, राकेश कुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार, सोमपाल, अरुण शर्मा, पूजा, रीता रानी, अंजू, अमिता वर्मा, संदीप कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।