फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी नहर में नहाने गए मदरसे के चार छात्र डूबे, एक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी नहर में नहाने गए मदरसे के चार छात्र डूबे, एक लापता
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर पर नहाने के लिए गए मदरसे के चार छात्र नहर में डूब गए। जिससे हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तीन छात्रों को किसी तरह बचा लिया, जबकि एक छात्र का शाम तक भी पता नहीं चल सका।
थाना कुतुबशेर की एकता कॉलोनी निवासी कारपेंटर का काम करने वाले शहजाद का 11 वर्षीय पुत्र अनस मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे अपने कुछ साथियों एकता कॉलोनी के ही फैसल, शाकिर और फरमान के साथ बड़ी नहर में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान चारों किशोर लोहे के पुल की तरफ पहुंच गए और गहरे पानी में चले गए। अचानक चारों किशोर डूबने लगे। उनको डूबते देख आसपास खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। कुछ लोग बचाने के लिए पानी में कूद पड़े। तीन किशोरों को तो बचा लिया गया, लेकिन अनस का कुछ भी पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों को भी बुलाया गया। शाम तक गोताखोर घटनास्थल पर आगे तक नहर में अनस को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। छात्र के डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। शाम तक नहर किराने पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
--। हर साल डूबते हैं लोग, नहीं हो सकी सुरक्षा व्यवस्था
गर्मियों में हर साल लोग बड़ी नहर पर नहाने के लिए जाते हैं और हर साल पांच-छह लोग नहर में डूबकर मौत के मुंह में समा जाते हैं। लेकिन प्रशासन ने नहर पर खतरे को देखते हुए कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की है। जबकि इस खतरे वाले स्थान पर लोग लोहे का जाल लगवाए जाने की लगातार मांग की जा रही है, जिससे लोग आगे न जाएं। हालांकि नहर के किनारे पर चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, लेकिन उसे भी उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें