फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्बल दवाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विश्वविद्यालय में हर्बल दवाओं को लेकर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विषय को लेकर अनेक जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर 250 शोध पत्रों का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन

कुंवर शेखर विजेंद्र मेडिकल कालेज में संगोष्ठी का आरंभ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन कि शुरुआत हर्बल औषधि के साथ होती है। आज हमें हर्बल औषधि संबंधित शोध एवं विचार विमर्श की आवश्यकता है, जिससे लोगों को इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया जा सके। कुलपति डा. दुर्ग विजय राय, प्रति कुलपति डा. डीके कौशिक ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल वैकल्पिक पारंपरिक और पूरक दवा के ज्ञान को समृद्ध करेगा बल्कि उनके प्रभावी मूल्यांकन में कौशल का विस्तार करेगा। टेक्निकल सत्र में प्रवीण बंसल, डा. शैलेंद्र सराफ, प्रो. शुभीनी सराफ, डा. मुकेश मैठानी आदि ने भी विचार रखे। महामंडलेश्वर मार्तंडपुरी, डा. एसके पाठक, केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर, अजय सैनी, डा. सुनील जावला आदि ने अपने सुझाव दिए। 250 शोधपत्रों का विमोचन किया गया। इस अवसर पर डा. महिपाल सिंह, देवेन्द्र नारायण, डा. आरिफ नसीर, डा. हिमांशु चौरसिया, भूपेन्द्र चौहान, हिमानी बजाज, मयंक यादव, डा. जुल्फिकार अली, ऋतु ,बाहर से आए हुए विभिन्न संस्थानों के शोध कर्ता, योगेन्द्र गर्ग आदि रहे।
21 एवं 22 में होगा शोभित में ओपन पूल कैम्पस का आयोजन
गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को रोजगार देने के उद्देश्य से 21 एवं 22 अप्रैल को ओपन पूल कैंपस का आयोजन होगा। कार्यक्रम में 12 से अधिक कॉर्पोरेट जगत की कंपनियां विद्यार्थियों का आकर्षक पैकेज पर चयन करेगी। उक्त जानकारी विश्वविद्यालय के कॉर्पोरेट रिलेशनशिप निदेशक देवेंद्र नारायण ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें