फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल नहीं होने पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने जिलाधिकारी पीके पांडे को 9 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के लिए ना तो वे स्वयं उपस्थित हुए और ना ही उन्होंने कोई प्रतिनिधि नामित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को भेजे पत्र में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि मंगलवार को तहसील सदर में हुए संपूूर्ण समाधान दिवस में 9 अधिकारी अनुपस्थित रहे। इसके द्वारा अपना कोई प्रतिनिधि भी नामित नहीं किया गया। इस पर उन्होंने जिलाधिकारी से इन अनुपस्थित अधिकारियों का मंगलवार का वेतन आहरित नहीं किए जाने की संस्तुति की है। इन अधिकारियों में प्रभारी चिकित्साधिकारी पुंवारका डॉ. अजीत राठी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सुनहैटी खडखडी डॉ. प्रमोद कुमार, पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक हरदेश, नगर शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, नगरायुक्त गौरव वर्मा, सहायक विकास अधिकारी सरसावा सत्यप्रकाश, सहायक वन संरक्षक राकेश कुमार और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विवेक राय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें