सहारनपुर। गन्ना भवन की बिजली सप्लाई बंद होने से नाराज कर्मचारियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते समय से बिल जमा नहीं होने से बिजली का कनेेक्शन कट गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली सप्लाई चालू होने तक कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा।
शनिवार को धरने के दौरान उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि बिजली सप्लाई ठप होने से कर्मचारी मोबाइल और मोमबत्ती की रोशनी में कार्य करने को मजबूर हो रहे हैं लेकिन अधिकारियों को इसकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि भवन में कर्मचारियों केेे पानी पीने के लिए भी बाहर जाना पड़ता है। महासंघ के उपाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के उत्पीड़न को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें मुकेश त्यागी, मनमोहन सिंह, राजकुमार, उमेश देशवाल, आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर कमल शर्मा, सतेंद्र त्रिपाठी, मैनपाल सिंह, मोहित चौधरी, सोहनपाल सिंह, रमेश चंद शर्मा, कमलेश बजाज, सुलोचना, राम अवधेश सिंह, मुन्नवर जहां, संजय सैनी, अनिल कुमार, गीता, अमित कुमार, प्रीतम सिंह, हिमांशु कपिल आदि रहे।