फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्गुन महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

गंगोह। श्री खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के तहत आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति रस के सागर में देर रात तक डुबकियां लगाई। भजन गायकों ने अपनी मधुर आवाज से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा।
विज्ञापन

बुधवार रात पवित्र कंकराली सरोवर किनारे स्थित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष ब्रज नंदन गोयल ने दिव्य ज्योति जलाकर की। इसके बाद कुरुक्षेत्र से पधारे इस्कॉन कलाकार गोविंद कृष्णदास, यमुना नगर की ब्रज रसिका माधवी शर्मा, कलकत्ता के राज पारिक एवं बहादुरगढ की श्याम दुलारी राधिका गोयल ने अपने भजनों से ऐसा शमां बांधा कि श्याम के दीवाने मस्ती से सराबोर होकर झूमने लगे। दरबार की अलौकिक छवि और हेलीकाप्टर से की गई पुष्प वर्षा आकर्षण रहे। मुकेश, अनित गोयल, शैंकी, निपुण, राकेश गोयल, मुकेश बंसल, पीयूष गोयल आदि का सक्रिय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें