फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। भाकियू की मासिक पंचायत में दस सूत्री मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया और पंचायत के बाद यूनियन कार्यकर्ताओं द्वारा एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आहूत पंचायत में सभी किसानों को कर्ज मुक्त किए जाने, किसानों का पुराना ट्रैक्टर एनजीटी से बाहर रखे जाने, वर्ष 2018-19 में टोडरपुर शुगर मिल को सरकार द्वारा अधिग्रहण कर चालू कराए जाने, खारा कैनाल से निकलने वाले रजबहों की शीघ्र सफाई कराए जाने, बरसाती नदियों पर तटबंध बनाए जाने, बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लिए जाने, राजस्व विभाग की लापरवाही पर अंकुश लगाए जाने, छुटमलपुर से शाकंभरी देवी तक रोडवेज बसों का संचालन कराए जाने, रायेपुर से नंदपुर जोड़ियो जाने वाले रास्ते और बूढ़ी यमुना पर पुलों का निर्माण कराए जाने, बेहट तहसील को सूखाग्रस्त करके किसानों को मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की गई। इन मांगों की संबंध में पंचायत के बाद एक मांग पत्र एसडीएम को सौंपा गया। पंचायत में तहसील अध्यक्ष घनश्याम सिंह राणा, ब्लाक साढ़ौली कदीम अध्यक्ष रागिब, सुरेश चौहान, सुरेंद्र काम्बोज, रघुवीर सिंह, विक्रम सिंह, अनुज कश्यप, हमीद खां, मेघराज सिंह, सुरेश, मीरहसन, भूप सिंह, मुनेश, प्रमोद, खड़क सिंह आदिदकी मौजूदगी रही। अध्यक्षता चौधरी पितांबर सिंह और संचालन सुरेश चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें