फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)।। देवबंद गंगोह मार्ग पर लबकरी गांव के समीप बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खेड़ी आस्सा गांव निवासी रेणु कुमार देवबंद में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। मंगलवार को वह बाइक से घर लौट रहा था। जब वह देवबंद गंगोह मार्ग पर पड़ने वाले लबकरी गांव के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें रेणु कुमार और दूसरी बाइक पर सवार सैनपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान राहगीरों से सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के कर्मचारी घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घायल प्रमोद के परिजनों ने बताया कि वह रामपुर मनिहारान से वापस लौट रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था जो घटना में बाल-बाल बच गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी ही। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें