अंबेहटा। किसान सेवा सहकारी समिति के चुनाव प्रक्रिया में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कोई भी नामांकन पत्र निरस्त नहीं किया गया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्राप्त हुए सभी नामांकन पत्र सही हैं। बता दें कि किसान सेवा सहकारी समिति अंबेहटा के 6 निर्वाचन क्षेत्रों के 9 संचालकों के लिए शनिवार को 42 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। चुनाव अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्रों की गहनता से जांच की गई। जांच में सभी नामांकन पत्रों को सही पाया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नामांकन वापस लेने की तिथि है, इसी दिन शेष बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान 29 जनवरी को होगा।