सहारनपुर्र। शिक्षकों की पेंशन और पारिवारिक पेंशन को लेकर सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण समिति की सोमवार को बैठक हुई। इसमें मंत्री बासोराम शर्मा ने कहा कि सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं की पेंशन और पारिवारिक पेंशन का पुनरीक्षण होना तय है। पेंशन पुनरीक्षण के लिए निर्गत सरकारी आदेशों के अनुसार पेंशनरों से किसी प्रकार की सूचना या आवेदन पत्र प्राप्त करने की जरूरत नहीं है। संबंधित कार्यालयाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों द्वारा शासनादेशों के अधीन कार्यवाही तत्काल की जाएगी। एक जनवरी 2016 से पेंशन का पुनरीक्षण करने पर एक जनवरी 2016 से पहले की गई सेवा अवधि के लिए कोई एरियर देय नहीं होगा। बैठक में अध्यक्ष अशोक कुमार पंवार, वीणा संधु, कमलेश पंवार, स्नेह शर्मा, विजयवीर सिंह त्यागी, सत्यप्रकाश त्यागी, कुलभूषण जैन, प्रेम कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।