फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालक पहुंचे तहसील, मांगी रियायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण पर लगाई गई रोक के बाद डीजे संचालकों के समाने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परेशान डीजे संचालकों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर डीजे का काम शुरू किया था, लेकिन न्यायालय की पाबंदी के बाद वे बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने डीजे से पाबंदी हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को डीजे संचालक तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि कोर्ट द्वारा डीजे व अन्य यंत्रों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर प्रतिबंध लगाने से उनका कामकाज ठप हो गया है। परिवार के लालन-पालन की समस्या खड़ी हो गई है। शादी आदि में डीजे बजाकर वे रोजगार कर लेते थे। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट द्वारा डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया है जिससे उनके सामने रोजीरोटी की समस्या पैदा हो गई है। डीजे संचालकों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर डीजे सेट तैयार किए हैं, ऐसे में यदि शादियों में डीजे पर पाबंदी रही तो वे बर्बाद हो जाएंगे। डीजे संचालकों ने एसडीएम से डीजे बजाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर सुंदर, धन सिंह, कुनाल, शेखर, आशू, पंकज, मनोज, संगीता, अजब सिंह, अमित, अमरीश, नीटू, प्रवेश, विपिन, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें