बेहट। राजकीय महिला महाविद्यालय बेहट में रेंजर्स इकाई का तीन दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन कर दिया गया। इस मौके पर रेंजर्स ने शिविर में मिले प्रशिक्षण से हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। शिविर के समापन समारोह में बोलते हुए प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार गिरी ने कहा कि शिविर से मिले प्रशिक्षण का सभी रेंजर्स जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वह हर समय बिना किसी भेदभाव के समाज सेवा करने के लिए तत्पर रहें। रेंजर्स प्रभारी डा. रेणु रानी ने इस मौके पर पर्यावरण से जुड़े आधुनिक मुद्दे विषय पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इस दौरान रेंजर्स द्वारा टेंट बांधना, पुल निर्माण, गांठ बांधना, रंगोली बनाना आदि कौशलों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ. आरएस गिरि, यामिनी पांडेय, डॉ. बेगराम, लता शर्मा, शरद चौधरी, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।