बेहट (सहारनपुर)। संयुक्त विकास आयुक्त उमेश चंद त्यागी ने ब्लाक साढ़ौली कदीम के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऋण की बकाया किस्त का भुगतान व निर्माण अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
सोमवार को संयुक्त विकास आयुक्त के ब्लाक मुख्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए ऋणों की बकाया भुगतान एक सप्ताह के भीतर करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिन मकानों का निर्माण अवशेष है उन्हें 31 जनवरी तक पूरा करा दिया जाए और सभी गांवों में नरेगा से विकास कार्य कराए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि गांव दर गांव समूह बनाकर ऋण दिए जाएंगे। इसके लिए कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर काम करना होगा। इस दौरान बीडीओ राहुल वर्मा सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।