सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की पहली और तीसरी इकाई का सात दिवसीय शिविर शनिवार से गांव ज्ञानागढ़ में शुरू हो गया। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. एके डिमरी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय मलिक, डॉ. पूनम यादव, डॉ. रामविनय शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम अधिकारी दिनकर मलिक ने सात दिवसीय शिविर के तहत होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया और बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील स्वयंसेवकों से की। डॉ. पूनम यादव ने स्वच्छता के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. कपिल वत्स, डॉ. प्रवीद काद्यान, शुभम गोयल, विमल, प्रमोद कुमार, डॉ. डीडी गिरी, मनीष, आशु वालिया, अमरीश कर्णवाल, अंकुश कर्णवाल, मानसी कंसल, नवदीप सैनी आदि मौजूद रहे।