सहारनपुर। शनिवार को दोपहर बाद तक छाए रहे घने कोहरे ने ट्रेनों के यातायात को भी अवरुद्ध किए रखा। सहारनपुर से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें सहारनपुर में घंटों देरी से पहुंचीं।
शनिवार सुबह से ही सहारनपुर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते रेलवे यातायात अवरुद्ध हो गया। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे देरी से चलीं। कोहरे एवं कड़ाके की ठंड के चलते ट्रेनों की गति नहीं बढ़ सकी।
देरी से सहारनपुुर पहुंची मुख्य ट्रेनों में गाड़ी संख्या 14646 जम्मूतवी-दिल्ली शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटे, 13005 हावड़ा मेल 6 घंटे, 18238 अमृतसर-हजरत निजामुदीन 10 घंटे, श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस 9 घंटे, किसान एक्सप्रेस 7 घंटे, 14612 श्रीवैष्णों देवी कटरा-गाजीपुर एक्सप्रेस 12 घंटे, भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से चली। शताब्दी एक्सप्रेस भी अपने समय से लगभग 50 मिनट देरी से सहारनपुर पहुंची। इलाहाबाद से सहारनपुर आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 6 घंटे लेट पहुंची। हेमकुंड एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चली। इनके अलावा गाड़ी संख्या 54539 हजरत निजामुद्दीन-अंबाला 3 घंटे और 54542 अंबाला-मेरठ पैसेंजर 2 घंटे आई।