शिविर में 60 लोगों का हिजामा पद्धति से उपचार
देवबंद (सहारनपुर)। हनुमान चौक स्थित हिजामा वेलनेस सेंटर पर बृहस्पतिवार को कपिंग (हिजामा) शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 60 मरीजों को उपचार दिलाया गया।
शिविर का शुभारंभ हास्य एवं व्यंग्य कवि डा. शमीम देवबंदी ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि हिजामा (कपिंग) के जरिए शरीर का गंदा खून निकाल दिया जाता है। इस कारण नया खून बनने से शरीर में चुस्ती फुर्ती आती है। दारुल उलूम अजमत अस्पताल के चिकित्सक डा. उबैद कासमी ने बताया कि हिजामा एक सुन्नत इलाज है। हकीम नजीफ उर रहमान ने बताया कि हिजामा से लाइलाज बीमारियों का इलाज संभव है। हिजामा पद्धति तेजी से प्रयोग में लाई जा रही है। कारी अमीन इलाही ने बताया कि साउथ अफ्रीका के लोग भी हिजामा से लाभ उठा रहे हैं। सेंटर संचालक डा. काशिफ ने बताया कि हिजामा सिर दर्द, कमर दर्द, एलर्जी समेत सभी तरह की बीमारियों में फायदेमंद है। हिजामा से उपचार योग्य चिकित्सक से ही कराना चाहिए। इस मौके पर शादाब, हर्ष अरोरा, आशु, आरिफ आदि मौजूद रहे।