विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
सहारनपुर। सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर ने सोमवार को विधानसभा में जिला अस्पताल में मरीजों को होने वाली समस्याओं को उठाया। उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह को बताया कि जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा न होने की वजह से मरीजों को भटकना पड़ता है।
सोमवार को विधानसभा के दूसरे सत्र में मसूद अख्तर ने बताया कि सहारनपुर के एसबीडी जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा नहीं है। इसकी वजह से मरीजों को प्राइवेट चिकित्सकों के यहां भटकना पड़ता है। प्राइवेट चिकित्सकों के यहां मोटा पैसा देकर सिटी स्कैन कराना पड़ता है। क्या सरकार अस्पताल में सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। मंत्री ने कहा कि उन्होंने सिटी स्कैन मशीन के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
सीएमओ के साथ अभद्रता से रोष
सहारनपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की बैठक में हरदोई में सीएमओ के साथ हुई अभद्रता पर नाराजगी व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि जिस तरह से भाजपा विधायक ने सीएमओ के साथ अभद्रता की है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। भविष्य में इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में ममता नायर, शशि कुमार सैनी, सुंदरपाल, अथहर अली खान, मांगेराम, अनिल सैनी, अशोक कुमार, अर्चना भटनागर, प्रदीप कुमार, पारस सिंह, रंजना भल्ला, संगीता, फरहत इकबाल, संजीव शर्मा, बिनलकांत बीनू, विशाल वैध आदि मौजूद रहे।