फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभाओं के मतदान स्थल की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट पीके पांडेय ने बताया कि जनपद के मतदान स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया के उपरांत सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के नए बनाए गए मतदान स्थलों के प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग ने अनुमोदित कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सहारनपुर में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र कैराना के जिले की नकुड़ और गंगोह विधानसभा को शामिल किया गया है।
अवमानना मामले में 3 जनवरी की तारीख लगी
सहारनपुर। शाकंभरी देवी मंदिर प्रकरण में अवमानना को लेकर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद 3 जनवरी की तारीख लग गई है। बता दें कि शाकंभरी देवी मंदिर मामले में दायर अवमानना वाद की सुनवाई सोमवार को हुई। मंदिर संचालक आदित्य राणा का आरोप है कि हाईकोर्ट से स्टे होने के बावजूद प्रशासन मंदिर क्षेत्र में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहा है। जबकि प्रशासन इस प्रकार की किसी भी गतिविधि से साफ इंकार कर रहा है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई तीन जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें