फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प वर्षा के बीच निकाला गया नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्प वर्षा के बीच निकाला गया नगर कीर्तन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव के अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन मुख्य मार्गों से होकर निकाला गया। नगर कीर्तन का जगह जगह फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
दिल्ली रोड पर स्थित खुराना कांपलेक्स से नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। बैंडबाजों से सुसज्जित नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की सुंदर पालकी का नगर के मुख्य मार्गों पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में सबसे पहले महिलाएं सेवा करती हुई चल रही थी। नगर कीर्तन मेन बाजार, पुराना पंजाब नैशनल बैंक, पीठ बाजार से होता हुआ पंजाबी गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ। शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार ने किया। इसके अलावा सिद्धार्थ गैस एजेंसी के मालिक विवेकांत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गुरुद्वारा पंजाबी सभा के प्रधान जसबीर सिंह दुआ, गुरुद्वारे के ग्रंथी गुरुप्रीत सिंह, मन्जेन्द्र सिंह, मदन बाटला, गोल्डी सचदेवा, इकबाल सिंह, पलवेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरुविन्द्र सिंह, परभजीत सिंह, अमलोक सिंह, सतीश सचदेवा, गुलशन खरबंदा, अमित खरबंदा, माना सिंह, शेरू सिंह सरदार, अभिषेक, गौरव अरोड़ा, शीतल सचदेवा, सन्नी सचदेवा किशन लाल, अनिल मनचंदा, भूपेंद्र बाटला, सन्नी सचदेवा, अमित खरबंदा, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें