देवबंद (सहारनपुर)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेशाध्यक्ष अजय सिंघल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे प्रार्थना पत्र में जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को दुर्घटना बीमा की सुविधा दिलाने की मांग की है।
व्यापारी नेता अजय सिंघल ने कहा कि देश में लागू नई कर प्रणाली से पूर्व लागू वैट में प्रदेश के पंजीकृत व्यापारियों को दुर्घटना बीमा की सुविधा प्राप्त थी। लेकिन जीएसटी में व्यापारियों को इस सुविधा से वंचित रखा गया है। प्रार्थना पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल को भी भेजी गई है।
शालिग्राम के साथ धूमधाम से हुआ तुलसी का विवाह
फोटो संख्या 1
देवबंद। दुर्गा कालोनी स्थित शिव मंदिर में तुलसी व शालिग्राम का विवाह रीति रिवाज के साथ कराया गया। इस अवसर पर मंदिर में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। तुलसी का कन्यादान अश्वनी सिंघल, संजय सलूजा व रीटा सलूजा ने संयुक्त रूप से किया। तुलसी विवाह का आयोजन अनिता सचदेवा, वीरा, रीतू और साक्षी द्वारा किया गया। इस मौके पर दीपिका, सुजाता, प्रभा, मणिका गुप्ता, सुनीता सचदेवा, विनोद, अन्नू, ऋषि व पंडित दाताराम मौजूद रहे।