फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधाधुंध बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। त्यौहारों के सीजन में पिछले कई दिनों से बड़गांव क्षेत्र में बिजली सप्लाई नहीं के बराबर होकर रह गई है। बृहस्पतिवार की रात तो पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।
बड़गांव के 33/11 केवीए वाले उप बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों की हठधर्मिता के सामने प्रदेश की योगी सरकार की देहात को 18 घंटे बिजली सप्लाई की घोषणा के आदेश हवाई साबित हो रहे हैं। क्षेत्र में बिजली सप्लाई पिछले एक सप्ताह से नहीं के बराबर है। किसान वीरेंद्र पुंडीर, बीरपाल सिंह, रामनाथ शर्मा, सुरेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, भीम सिंह, यशपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, मुकेश कुमार, बिजेंद्र आदि का कहना है कि उन्हें बिजली सप्लाई के शेड्य़ूल का पता नहीं चल रहा है। इसके साथ ही किसानों का आरोप है कि बड़गांव बिजली घर पर तैनात कर्मचारी एक फ्यूज जोड़ने की एवज में सुविधा शुल्क मांगते हैं। किसानों ने चेताया कि यदि बिजली कर्मचारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई मोबीन खान ने बताया कि जितनी सप्लाई उन्हें 220 केवीए नानौता से मिल रही है, उसको बराबर क्षेत्र में सप्लाई किया जा रहा है। वहीं कर्मचारियों द्वारा फ्यूज जोड़ने की एवज में रुपये मांगने वाली शिकायत पर वे कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें