फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान के प्रचार को रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के प्रचार को रैली निकाली
विज्ञापन

सहारनपुर। पल्स पोलियो अभियान 2017 के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रैली निकाली गई, जिसका शुभारंभ सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली सीएमओ कार्यालय से शुरू होकर देहरादून रोड, बेरीबाग, नवाब गंज चौक, पुरानी चुंगी, नुमाइश कैंप और जेल चुंगी से होते हुए वापस अस्पताल परिसर पहुंची।
विज्ञापन

सीएमओ ने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत से पोलियो पूरी तरह खत्म किया जा चुका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने के निर्देश दिए। जहां बीमारी की वजह से बच्चों को दवा नहीं पिलवाई जाती है वहां जरूर जाया जाए। जीरो से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा दवा पीने से रह न जाए। इस दौरान डा. सुनील कुमार वर्मा, शिवांका गौड़, नितिन खन्ना, निसार खान, मयंक, जावेद अख्तर, वीपी शर्मा, संगीता त्यागी, विशाल चौधरी, नदीम अखलाक, सइद अहमद सिद्दीकी, महेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें