बायोमैट्रिक विधि से राशन वितरण शुरू
अंबेहटा (सहारनपुर)। लंबे इंतजार के बाद रविवार को सरकारी राशन की दुकानों पर बायोमैट्रिक विधि से राशन वितरण शुरू हो गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी के आदेश के बाद देर शाम वितरण शुरू किया गया। बायोमैट्रिक विधि से राशन वितरण में डिपो धारकों एवं उपभोक्ताओं के सामने परेशानी भी आई। सरकारी राशन की दुकानों से अंत्योदय एवं बीपीएल कार्ड धारकों को प्रत्येक माह की पांच तारीख को सस्ते दरों पर खाद्यान्न का वितरण होता रहा है।