फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच सभागार में प्रांतीय अधिवेशन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जनमंच सभागार में प्रांतीय अधिवेशन आज से
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रयल एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन एवं द्विवार्षिक चुनाव 18 एवं 19 अगस्त को जनमंच सभागार में होगा। प्रदेश के 75 जिलों के करीब आठ सौ पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल स्थित सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष देव कुमार एवं मंत्री आरएम नायर ने बताया कि 18 अगस्त की सुबह नौ बजे प्रत्येक जनपद के जनमंच सभागार में पंजीयन होंगे। 19 अगस्त की सुबह दस बजे नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह एवं महामंत्री कुंवर हिरेश शरण सक्सेना ने बताया कि संगठन को प्रत्येक जिले मेें मजबूत किया जाएगा। मिनिस्ट्रीयल संवर्ग कर्मियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह, सचिव शशी कुमार सैनी, इलमचंद, सचिन सैनी, दीपमाला शर्मा, भावना रावत, अथर अलीखान, कामिनी चौधरी, पंकज कंवर, रविंद्र कुमार, इकबाल, मनदीप, अनूप सिंह लांबा, रंजना भल्ला, बिनलकांत, सुधीर कुमार, अनिल सैनी, प्रदीप कुमार सिंह, विशाल चौधरी, सुंदरपाल, पारस सिंह, अर्चना भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें