विधायक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए दलित
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। केन्द्र में मोदी, प्रदेश में योगी सरकार आम जन के लिए कल्याणकारी योजना चला रहे हैं। इसके परिणाम देश की जनता को मिलने लगे हैं।
यहां बाबा छात्रावास में आयोजित भाजपा के एक कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र निम के नेतृत्व में सौ से भी ज्यादा दलित ससमाज के लोगों ने भाजपा के शामिल होने की घोषणा की। पार्टी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले दलित समाज के लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया। देवेन्द्र निम ने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ग के लोगों को बराबर का सम्मान देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार आमजन के उत्थान के लिए कार्य कर रही है, भाजपा पूरे प्रदेश को खुले में शौच मुक्त करने के लिए गांव-गांव में शौचालय निर्माण कराने का कार्य कर रही है। कहा कि भाजपा में ही दलितों का हित है वही उनके अधिकारों को दिलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने कभी भी दलित उत्थान के लिए कार्य नहीं किया है बल्कि उनके वोट को इस्तेमाल करने का काम किया है। इस मौके पर सुंदरपाल, मा. सत्यपाल, संजीव गौतम, प्रेमचंद, मान सिंह, जबर सिंह, सतीश कुमार आदि ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान प्रदीप चौधरी, जोग्रन्द्र सिंह, दुष्यंत मुन्ना, पदमलता निम, अंजू लांबा, पिंकी, इंद्रो देवी, शिमला, आंनद राणा आदि रहे। कार्यक्रम संयोजक नौरंग सिंह, राजेश लांबा, सत्यपाल रहे।