निपटा लो जरूरी काम, चार दिन तक बंद रहेंगे बैंक
सहारनपुर। बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने के लिए ग्राहकों के पास शुक्रवार का दिन ही बचा है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक बैंक में अवकाश के चलते ग्राहकों के कोई काम नहीं होगा। चार दिन बैंक अवकाश के बाद 16 अगस्त को बैंक खुलेंगे।
दरअसल, 12 अगस्त को दूसरा शनिवार है और 13 को रविवार को बैंक बंद ही रहता है। 14 को कृष्ण जन्माष्टमी के चलते बैंक बंद रहेंगे और 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश है। ऐसे में चार दिन तक लगातार बैंक बंद होने वाला है। ग्राहकों के पास अब अपने काम के लिए शुक्रवार 11 अगस्त का दिन ही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार को बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी।