क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन किया
सहारनपुर। क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। इनमें देश को आजाद कराने में जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद किया गया। वक्ताओं ने जाति और धर्म के भेद भुलाकर राष्ट्र की तरक्की में भागीदार बनने की अपील लोगों से की।
डीएवी पब्लिक स्कूल सोनिया विहार और ललिता पन्ना स्वतंत्रता सेनानी स्मारक समिति की ओर से संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया गया। जयनाथ शर्मा और पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने क्रांति दिवस का इतिहास बताया। इसके साथ ही आजादी की लड़ाई में सहारनपुर के योगदान के बारे में बताया गया। हरीश पंवार और प्रधानाचार्य मीनू भट्टाचार्य ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में भागीदार बनने की अपील की।
इस दौरान वीरेंद्र ठाकुर, महेंद्र तनेजा, महेश शर्मा, अर्जुन त्यागी, देवव्रत शर्मा, कल्पना वर्मा, सुनील शास्त्री, पदम सिंह, टेक सिंह, सुनीता देवी, जोगेंद्र, ओमप्रकाश, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। दिल्ली रोड स्थित डीपीएस में शैमरॉक सदन की ओर से हुए कार्यक्रम में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और शहीदों को याद किया। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कविताएं और गीत प्रस्तुत किए। लघु नाटिका के माध्यम से युद्ध की स्थिति को दर्शाया गया। कार्यक्रम में भारत माता की जय का उद्घोष हुआ। प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने कहा कि हम सबके लिए राष्ट्र सबसे पहले होना चाहिए। हम सबसे पहले भारतीय हैं उसके बाद सब कुछ हैं। उन्होंने जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील विद्यार्थियों से की।
कांग्रेस ने मनाया क्रांति दिवस
सहारनपुर। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से क्रांति दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि कांग्रेस सदैव देशहित में काम करती ही है। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 75वें क्रांति दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को सदभाव बनाकर देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद ने भी संबोधित किया। इस दौश्रान संजीव कौशल, शकुंतला सिंह, मुकेश चौधरी, सुशील अंबोली, जब्बार अहमद, चमनलाल चमन, राजेंद्र चौधरी, प्रवीन चौधरी, संजय वालिया, नसीब खान, राव सखावत अली, सुभाषचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।