सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोफिया मार्केट स्थित एक डेयरी पर छापा मारा। टीम ने वहां से दही का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के निर्देशन में बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने घंटाघर रोड स्थित सोफिया मार्केट की निरंकारी डेयरी में छापा मारा। छापा के दौरान टीम ने वहां से दही का सैंपल लिया और पैक कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि ईद के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इस डेयरी दही की बिक्री की जा रही है। जिस कारण यहां से दही का सैंपल लिया गया है। उन्होंने बताया कि त्योहार के मद्देनजर यह कार्रवाई अभी जारी रहेगी।