फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन .........

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों से नहीं मिलेंगे प्रॉस्पेक्टस, ऑनलाइन करें अपलोड
विज्ञापन

सहारनपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से कॉलेजों को शासनादेश जारी कर नए शैक्षिक सत्र से प्रॉस्पेक्टस न छापने के आदेश दिए हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को प्रॉस्पेक्टस लेते हुए भारी भरकम शुल्क नहीं चुकाना पड़ेेगा। दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को प्रॉस्पेक्टस महाविद्यालय की वेबसाइट से ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले दाखिले की कतार में खड़े लाखों छात्र-छात्राएं विभिन्न कॉलेजों की जानकारी जुटाने के लिए प्रॉस्पेक्टस खरीदते हैं। महाविद्यालयों द्वारा इन प्रॉस्पेक्टस के नाम पर छात्रों की जेब काटी जाती हैं। प्रॉस्पेक्टस के नाम पर भारी भरकम शुल्क वसूला जाता है, लेकिन इस वर्ष कॉलेजों की इस मनमानी पर रोक लगा दी गई हैं। यूजीसी की ओर से जारी सर्कुलर में साफ निर्देश दिए गए है कि कोई भी कॉलेज प्रॉस्पेक्टस नहीं छापेगा। छात्र-छात्राओं को प्रॉस्पेक्टस कॉलेज की वेबसाइट से अपलोड करना होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के इस आदेश से छात्र-छात्राओं की जेब कटने से बचेगी। वहीं कॉलेजों के मनमाने रवैये पर भी अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन


कॉलेज की वेबसाइट से जुटाएं जानकारी
- यूजीसी के आदेशों का पालन करते हुए इस बार प्रॉस्पेक्टस नहीं छपवाए गए हैं। दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को कॉलेज की जानकारी बेवसाइट से जुटानी होगी।
मोहित जैन, सचिव, जेवी जैन कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें