सहारनपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति सहारनपुर के बृहस्पतिवार को हुए मतदान में 120 डेलीगेट निर्वाचित हुए हैं। इन पदों के लिए 14872 मतदाताओं को मतदान करना था। इनमें से 84.7 फीसदी ने मतदान किया। जबकि 399 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
ग्राम जाजवा के तनवीर खान, पिलखनी के प्रवेश और सुंदरलाल, नाफेपुर के इरशाद, पहाड़पुर के विनेश एवं शिवलाल, साधारणसिर के वेदपाल और चरण सिंह, लुंढ़ी के संजय सिंह और भंवर सिंह, पदम नगली के ओमप्रकाश एवं कर्ण सिंह विजयी हुए। इनके साथ ही ढोल्ला माजरा के सतीश और रविंद्र, नासिरपुर डिगौली के संजय कुमार एवं राजकुमार, पठौड़ी बक्काल के सुधीर कुमार, जगैहता गुर्जर के सुशील, सरुरपुर तगा के अनिल व बीर सिंह, बीर तगा के धीरेंद्र कुमार, जमापुर बेरी के नसीम अहमद एवं फाजिल, जंधेड़ा के अनिल कुमार एवं समर सिंह, इस्माइलपुर के गुरुबक्श सिंह और रविश कुमार विजेता बने।
सैदपुरा के अशोक एवं विनोद कुमार, दुहारकी के अजय कुमार, अंबेहटा बहदुदाबाद के इनामुलहक और मोहम्मद इनाम, सुबरी महराब के जनेश्वर, नैनसौब के अरुण कुमार एवं राजेश कुमार, उमरी खुर्द के अरविंद कुमार एवं राकेश कुमार, इस्माइलपुर की कुसुम एवं रूबी, सुल्तानपुर के मनोज कुमार व रमेश विजयी हुए। जौला डिडौली के रामसिंह व शीलचंद, वीरपुर कायस्थ के रविंद्र एवं सुशील, चहेड़ी के अजब सिंह और रामकुमार, ताजपुरा के महाराज सिंह एवं सुशील कुमार, बिडवी के चरण सिंह एवं रामकुमार विजयी हुए।
सिरसका के विजय तोमर, अंबेहटी के सुरेश शर्मा, नल्हेड़ा के अशोक एवं विरेंद्र, मदनुकी के बालिस्टर एवं महीपाल, तिगरी रामगढ़ के जसबीर और सुखपाल, शुक्रताल के अंकित कुमार एवं विरेंद्र, भाटौल के नवाब सिंह एवं रामकुमार, सढ़ौली हरिया के अजीत सिंह एवं अक्षय कुमार विजेता बने। चुनहेटी शेख के जोध सिंह एवं परविंद्र, सिरसका के जसवंत सिंह एवं मनोज कुमार, सलेमपुर के विनय एवं संजय, रणदेवा के सतनाम एवं सागर चंद, लुंढा के अशोक कुमार एवं मनोज कुमार, नसरूल्लागढ़ के नरेंद्र कुमार व नरेश, फगरेड़ा के विपिन कुमार, रनियाला दयालपुर की कविता एवं सोनिया विजयी हुई।
बमियाला के अब्दुल मनान, मनानी के तेजपाल एवं सौराज, नहार माजरा के जितेंद्र व तेजपाल, सहसपुर जट के विनीत व सुधीर, चंद्रपाल खेड़ी के रणधीर सिंह, छिदबना के नौशाद व मोहम्मद शहनवाज, घाटेड़ा के अमरवती व भूप सिंह, रसूलपुर खेड़ी के कुतम सिंह, महमूदपुर के कांशीराम, तैय्यबपुर बड़ा के प्रवीण कुमार व सतपाल, गांगनौली के ब्रजपाल व संजीव, बहेड़ी गुर्जर के नरेश कुमार व मांगेराम, चहलौली के तनवीर व याकूब, मछरेडी के मूल्कीराज व महेंद्र सिंह, शेरपुर गुर्जर के ओमसिंह, रुपड़ी जुनारपुर के ओम सिंह व नरेश, जैदपुर के वेदपाल व शैलेश, फिरोजपुर के अनिल कुमार व सुभाष चंद, पिलखनी के कृष्ण कुमार एवं नितिन कुमार, शेरमऊ के कर्ण सिंह व सुरेंद्र, कुल्हड़ी के अश्वनी व राजेंद्र विजयी हुए। पहांसु के राजपाल व राजेंद्र और बहादुर के प्रभात विजेता बने।