फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जेल से छूटे युवक का जुलूस निकालने पर 12 नामजद

Sat, 09 May 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने गांव रणखंडी के एक युवक के जेल से जमानत पर आने के बाद गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकालने के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव के 12 नामजद और 23 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस ने 30 अप्रैल को गांव रणखंडी निवासी रवि को अवैध पिस्टल रखने के आरोप में जेल भेजा था। ग्रामीणों का आरोप था कि रवि को कई दिनों तक पुलिस ने अवैध हिरासत में रखा।
गिरफ्तारी के विरोध में 29 अप्रैल को रणखंडी के ग्रामीणों ने कोतवाली परिसर में धरना भी दिया। जिसके बाद पुलिस ने रवि का चालान किया था। बृहस्पतिवार को न्यायालय से रवि को जमानत मिलने के बाद जब वह जेल से बाहर आया तो ग्रामीण और उसके साथी उसे लेने पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव में गाजे-बाजे के साथ उसका जुलूस निकाला गया। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और रवि राणा, सत्यजीत उर्फ सत्ते, शुभम, आर्यन उर्फ छोटू, रजत उर्फ रज्जी, शेखर, गोल्डी, प्रदीप, अमर, अमन, प्रिंस, सुशील और सुमित को नामजद किया है। इसके अलावा 23 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें