दो पक्षों में धारदार हथियार चले, पांच घायल
सहारनपुर। मोहल्ला मूंगागढ़ में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष शनिवार की रात भिड़ गए। दोनों पक्षों के लोगों में डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में एक रिपोर्ट कोतवाली मंडी और दूसरी नगर कोतवाली में दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर कोतवाली इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व बेहट अड्डे पर मूंगागढ़ निवासी सागर और टोनी शराब पीने के बाद भिड़ गए थे। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में तनातनी चल रही थी। शनिवार रात इसी बात को लेकर मूंगागढ़ में दोनों पक्ष आमने सामने आए और उनके बीच धारदार हथियार चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग चोटिल हुए। सूचना पर कोतवाली मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इस मामले में कोतवाली मंडी में रिपोट दर्ज की गई है। दो दिन पुराने मामले में नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली पुलिस ने टोनी को गिरफ्तार कर लिया।