फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा नकदी लेकर चलने वालों पर पुलिस की नजरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और स्टेटिक टीमें सक्रिय हैं। जिले की सीमा के अलावा थाना स्तर पर प्रभावी चेकिंग कराई जा रही है, जिसका नतीजा है कि आचार संहिता लगने के बाद से सहारनपुर रेंज के तीनों जनपदों में करीब 46 लाख रुपये नकदी पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन

10 मार्च को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आचार संहिता लागू हुई। आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रत्येक जिले में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट और उड़नदस्तों का गठन करके चेकिंग शुरू कराई गई। सहारनपुर जनपद में हरियाणा की तरफ से अंबाला रोड स्थित बॉर्डर पर चेकिंग कराई रही है, तो शामली की तरफ से ननौता के आगे जंधेड़ी फाटक स्थित बॉर्डर पर चेकिंग हो रही है। इसी तरह मुजफ्फरनगर मार्ग पर देवबंद क्षेत्र में जिले की सीमा पर चेकिंग हो रही है, तो गागलहेड़ी क्षेत्र में देहरादून और रुड़की मार्ग स्थित अंतरराज्यीय बॉर्डर पर टीमें चेकिंग कर रही हैं। इसी तरह जनपद शामली और मुजफ्फरनगर में जनपद और राज्य की सीमा पर चेकिंग अभियान चल रहा है। दुपहिया वाहनों से ज्यादा कारों की चेकिंग पर जोर है, क्योंकि अवैध रूप से शराब अथवा नकदी लेकर चलने में कारों का इस्तेमाल भी होता है। 10 से 18 मार्च तक हुई चेकिंग के दौरान ही सहारनपुर रेंज के तीनों जनपदों में करीब 46 लाख रुपये से ज्यादा नकदी पकड़ी जा चुकी है। क्योंकि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक 50 हजार रुपये से ज्यादा नकदी लेकर चलने पर उसका ब्यौरा भी पेश करने का नियम है।
आचार संहिता लगने के बाद तीनों जिलों में हुई कार्रवाई
पकड़ी गई नकदी ----------- 46,59,380 रुपये
मादक पदार्थ --------------- 90.23 किलोग्राम
अवैध शस्त्र ---------------- 266 असलहा और 527 कारतूस बरामद हुए
अवैध शराब -------------- अंग्रेजी शराब 6293 लीटर और 34385 लीटर देशी
लाइसेंसी शस्त्र जमा हुए ------ 21321
मुचलका पाबंद हुए ---------- 27566

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शरद सचान का कहना है कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। चेकिंग में टीमें लगी हुई हैं। अवैध रूप से नकदी ले जाने वालों के अलावा शराब, मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। जो लोग शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में बाधक बन सकते हैं, ऐसे लोगों को चिह्नित कर मुचलका पाबंद की कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें