सहारनपुर। गांव लाखनोर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के नेता योगेश दहिया ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं में शारीरिक व प्रतिस्पर्धात्मक जोश होता है, जिसका उपयोग कबड्डी जैसे कार्यक्रमों में प्रतियोगिताओं में उपयोग किया जाना चाहिए। प्रतियोगिता के आयोजन पर उन्होंने ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह व उनके सहयोगियों के प्रयास की प्रशंसा की। इस दौरान ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह, एमए खान, वसीम राजा, अनीता राज, मंजू राणा, सज्जाद हुसैन, लक्ष्य गुप्ता और अलीशान आदि मौजूद रहे।