फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण, 17 को करेंगे महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन पर भड़के ग्रामीण, 17 को करेंगे महापंचायत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। अवैध खनन के विरोध में हुई पंचायत में माइनिंग कंपनियों पर पर्यावरण एवं खनन नियमावली के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाया गया। मशीनों से अवैध खनन कराए जाने का आरोप लगाया गया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि अवैध खनन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस निर्णायक आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए 17 मार्च को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार को बरथा असलमपुर गांव में हुई पंचायत में बरथा असलमपुर, बरथा कोरसी, साढ़ोली कदीम, हथौली, साढोली भूड़, कस्बागढ़, चेंची, नानोली, टटोहल, धौलरा, रसूली, नित्यानंदपुर, सलेमपुर आदि गांवों के लोगों शामिल हुए। पंचायत में रामू चौधरी ने कहा कि माइनिंग कंपनियों द्वारा पर्यावरण एवं खनन नियमावली अनदेखी करते हुए प्रतिबंधित मशीनों से अवैध खनन कराया जा रहा है। माइनिंग कंपनियों के रायल्टी कर्मचारी अनुबंधित पट्टे पर कच्चे माल पर रायल्टी न लेकर सड़कों पर अवैध वसूली कर रहे है। यदि कोई विरोध करता है तो उसे बेरहमी से पीटा जाता है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नुनियारी अहतमाल में खनन पट्टे का अनुबंध होने के बाद क्षेत्र के बेरोजगार लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें खनन कार्य से रोजगार मिलेगा। लेकिन बाहर से आई माइनिंग कंपनियों पुरी यमुना नदी में अवैध खनन शुरू करा दिया और क्षेत्रीय लोगों को रोजगार देने के बजाय बाहर से गुंडागर्दी करने वाले युवाओं को यहां लाकर छोड़ दिया। चौधरी हारून पाजराणा ने कहा कि माइनिंग कंपनियों की तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अवैध खनन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। निर्णायक आंदोलन की रूपरेखा बनाने के लिए 17 मार्च को महापंचायत बुलाई गई है। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी प्रीतम सिंह ने की। संचालन महक सिंह गुर्जर ने किया। पंचायत में चौधरी कुलबीर सिंह, मास्टर इलम सिंह, चौधरी नितिन, अंकुर, दीपक राणा, उदय चौधरी, चौधरी मनोज, जोनी, अनीस मलिक, हाजी भूरा, सलेंद्र, निगम शर्मा, आशू, अहम सैनी, सोनू चौधरी, आदेश कुमार, जय कुमार, रूपेश पाल, बिट्टू, राजकुमार, इलम सिंह, अनूप चौधरी, बादल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें