फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक के रवैये के खिलाफ बैंक पर तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। सुंदरपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक के रवैये के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बैंक पर तालाबंदी कर धरना दिया। धरने पर बैठे कार्यकर्ता शाखा प्रबंधक के स्थानांतरण की मांग कर रहे थे। बाद में बैंक के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनके आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता सुंदरपुर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं का आरोप था कि शाखा प्रबंधक किसान के कृषि कार्ड बनाने के लिए बेहद परेशान करते हैं। किसान पिछले करीब दो माह से कृषि कार्ड बनवाने के लिये बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। धरने पर बैठे कार्यकर्ता शाखा प्रबंधक के स्थानांतरण की मांग को लेकर अड़ गये। सूचना मिलने के बाद देहरादून से बैंक के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद ही आपस में समझौता होने पर धरना समाप्त हो सका। बैंक अफसरों ने कहा कि बैंक का हर कर्मचारी उपभोक्ताओं की सुविधा देने के लिये ही तैनात किया गया है। उन्होंने भविष्य में कोई परेशानी न होने का आश्वासन दिया। वहीं, शाखा प्रबंधक अरुण कुमार का कहना है फोरलेन हाईवे निर्माण के चलते आए दिन कनेक्टिविटी में दिक्कत होने के कारण लेनदेन के कार्य में देरी हो जाती है। अभद्रता का आरोप गलत है। धरना देने वालों में केहर सिंह, ध्यान सिंह सैनी, अजय कांबोज, सन्नी, अखिल चौधरी, राजकुमार चौधरी, कुलदीप, चौधरी लक्ष्मण सिंह, बबली कांबोज, रामकुमार, वेदपाल, प्रवीण कांबोज, सर्वेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें